फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मंत्री का चोरी हुआ पर्स सिवान में मिला

मंत्री का चोरी हुआ पर्स सिवान में मिला

Mon, 30 Jul 2018 10:25 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
मंत्री का चोरी हुआ पर्स सिवान में मिला
मंत्री का चोरी हुआ पर्स सिवान में मिला
विज्ञापन


एक महीना पहले रेलवे स्टेशन से हुआ था चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। प्रदेश सरकार के एक मंत्री का चोरी हुआ पर्स सिवान में मिला है। जीआरपी और आरपीएफ के नाकाम होने पर एक शख्स की मदद से खाली पर्स पिछले दिनों मिल गया। इससे पुलिसवालों ने राहत की सांस ली।

जिले के रहने वाले प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री एक महीना पहले लखनऊ जाने के लिए सदर रेलवे स्टेशन पर गए। कृषक एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान पाकेटमारों ने उनका पर्स चुरा लिया। जानकारी होने पर उन्होंने आरपीएफ और जीआरपी से शिकायत की थी। मंत्री का पर्स चोरी होने की जानकारी मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी के लोग खोजने में लग गए। काफी खोजबीन के बाद भी वे असफल ही रहे। थक हारकर पुलिसवालों ने शहर के एक नामी शख्स से संपर्क किया। उस शख्स ने पर्स खोजने में पुलिसवालों की मदद की। उनके माध्यम से पिछले दिनों पर्स सिवान के चोर के पास से मिल गया, लेकिन उसमें रखा सारा सामान गायब था। सूत्रों की मानें तो चोर ने बता दिया था कि सामान मिल पाना संभव नहीं है। पुलिसवालों ने मंत्री जी को पर्स लौटा दिया है। सामान नहीं मिलने पर माफी मांग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed