फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   किशोरी को बंधक बना कर गैंगरेप

किशोरी को बंधक बना कर गैंगरेप

Tue, 17 Jul 2018 01:33 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 17 Jul 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को बंधक बना कर गैंगरेप
Rape, Gangrape

विज्ञापन
सिकरीगंज। क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने रविवार रात किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों ने पूरी रात उसे घर में कैद रखा। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सोमवार सुबह किसी तरह वह चकमा देकर वहां से निकल गई और परिवारवालों को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पकड़ में नहीं आए हैं।


किशोरी रविवार शाम को नित्यक्रिया के लिए निकली थी। आरोप के मुताबिक घर लौटते समय गांव का ही रामचंदर उसे जबरदस्ती अपने घर में खींच ले गया। घर में एक अन्य युवक धन्नू भी था। आरोप है कि दोनों ने किशोरी से मनमानी की। रात भर उसे घर में बंद रखा गया। सुबह होने पर पीड़ित किसी तरह युवकों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची। इस बारे में सिकरीगंज के थाना प्रभारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों पर पास्को एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed