फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   होटल में युवक ने लगाई फांसी

होटल में युवक ने लगाई फांसी

Thu, 11 Jan 2018 01:22 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 11 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
होटल में युवक ने लगाई फांसी
आत्महत्या - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरे में फंदे से लटकती हुई लाश मिली। कमरा भीतर से बंद होने और सामान के साथ मिले पत्र का हवाला देकर पुलिस मामले को खुदकुशी बता रही है। युवक कानपुर के जीएसवीएम कॉलेज का जूनियर डॉक्टर था। मौके पर मजिस्ट्रेट ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

घटना के केंद्र में हैं मेरठ में गढ़ रोड स्थित राजनगर कॉलोनी निवासी शंकर लाल के पुत्र रॉबिन कुमार (30)। होटल सनराइज के रिकॉर्ड के मुताबिक आठ जनवरी की शाम करीब 5.30 बजे रॉबिन ने होटल में कमरा लिया था।
विज्ञापन
उन्हें कमरा संख्या 111 में ठहराया गया था। अगले दिन मंगलवार को पूरे दिन कमरा बंद रहा, जबकि शाम को कुछ देर के लिए रॉबिन बाहर चहल-कदमी करने निकले थे। बुधवार को आधा दिन गुजरने के बाद भी कमरा नहीं खुला। इस बीच सफाई की जरूरत पर स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। संयोग से दरवाजे में सुराख था, जिससे आंख सटाकर देखने रॉबिन का शरीर पंखे से बंधे फंदे पर लटका नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को उतारकर कमरे में की जांच की। पुलिस के मुताबिक कमरे से रॉबिन के मोबाइल फोन, आधार कार्ड के अलावा सुसाइड नोट जैसी शैली में लिखा पत्र मिला है। फोन का कीपैड लॉक होने और पासवर्ड न मिलने से फोन की डिटेल अभी नहीं जांची जा सकी है। इस बीच उसी फोन पर आई रॉबिन के दोस्त की कॉल के जरिए उसके घर वालों को जानकारी दे दी है। उनके बृहस्पतिवार सुबह तक गोरखपुर पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस ने इसे खुदकुशी की घटना बताया है लेकिन कमरे से सुसाइड नोट मिलने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक पत्र में लिखा है कि अपनी जिंदगी से तंग आकर खुदकुशी कर रहा हूं, इसमें किसी का दोष नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed