फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   किशोरी के साथ पकड़ा गया युवक, केस दर्ज

किशोरी के साथ पकड़े गए युवक पर रेप का केस

Mon, 20 Nov 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 20 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के साथ पकड़ा गया युवक, केस दर्ज
गिरफ्तार - फोटो : gettty
पुलिस ने शनिवार की रात गीडा स्थित एक फैक्ट्री के पीछे एक किशोरी और युवक को पकड़ा। सूचना पर पहुंचे घर वालों ने पुलिस के लाख समझाने के बाद भी किशोरी को अपनाने से इंकार कर दिया। अंतत: पुलिस ने दो बच्चों के पिता आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस को शनिवार की रात सूचना मिली कि किशोरी के साथ फैक्ट्री के पीछे एक युवक मौजूद है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान राजघाट के साहबगंज निवासी चुन्नी लाल के रूप में हुई। वह दो बच्चों का पिता है, जबकि किशोरी सहजनवां कस्बे की रहने वाली है। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी के बुलाने पर किशोरी गीडा फैक्ट्री की पीछे गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर किशोरी के परिवार के लोगों को बुलाया और उन्हें घटना की जानकारी दी। उन्होंने किशोरी को घर ले जाने से इनकार कर दिया।

उधर, पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी चुन्नी लाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी को जिला मुख्यालय के आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed