फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका

बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Thu, 26 Oct 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 26 Oct 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका
Murder
छठ पूजा से ठीक पहले गुलरिहा के अशरफपुर गांव में मेवाती देवी (60) की बेटे, बहू और नाती ने गला दबाकर हत्या कर दी। शनिवार रात में हत्या कर मेवाती का शव नाती सचिन ने मामा के स्कूटर से बनगाई जंगल में फेंक दिया था। बुधवार को संदेह के आधार पर बेटी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। गुलरिहा पुलिस ने बेटा रामजी समेत पूरे परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो नाती सचिन ने हत्या की बात स्वीकार कर ली और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


घटना की वजह संपत्ति विवाद सामने आया है। पुलिस की जांच में पता चला कि मेवाती देवी की दो बेटियां और एक बेटा है। मेवाती अपनी बेटियों को भी खेत में हिस्सा देना चाहती थी। इसी बात से नाराज होकर शनिवार की रात बेटे रामजी ने पत्नी सवारी देवी, बेटा सचिन, बेटी रीमा और रवीना के साथ मिलकर मां के मुंह पर कपड़ा बांधकर गला दबा दिया। चेहरे पर भारी समान से वार भी किया गया। पुलिस से सचिन ने बताया कि हत्या के बाद मामा रामचंद्र के स्कूटर से शव बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया था
विज्ञापन


मेवाती की बेटियों ने पुलिस को बताया कि शनिवार को मोबाइल पर मां से बात हुई थी। उनकी तबीयत थोड़ी खराब थी। अगले दिन फोन करने पर भाई ने मां के कहीं चले जाने की बात बताई। रिश्तेदारी में बेटियों ने मां की तलाश की और न मिलने पर फिर बुधवार को पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हत्या का पर्दाफाश हुआ। इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed