फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तीन पर केस

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तीन पर केस

Fri, 29 Sep 2017 01:47 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तीन पर केस

विज्ञापन
गोरखपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद समेत तीन लोगों के खिलाफ शाहपुर पुलिस ने रुपये हड़पने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कुछ दिन पहले ही संजय के आवास पर छापेमारी की थी और इस दौरान कथित अपहृत को शरण देने का मामला सामने आया था। पुलिस ने संजय के घर से ही अपहृत की बाइक भी बरामद की थी।

खजनी थानाक्षेत्र के मंझरिया निवासी नीरज सिंह पोल्ट्री फार्म चलाते हैं। हरपुर बुदहट के निवासी रामचंद्र यादव से उनका रुपये का लेनदेन का विवाद है। इसी को लेकर दोनों के बीच में कहासुनी भी हुई थी। इसी बीच रामचंद्र की पत्नी ने दो महीने पहले नीरज के खिलाफ रामचंद्र के अपहरण का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने नीरज पर शिकंजा कसा तो उसने खुद ही रामचंद्र की तलाश शुरू कर दी। नीरज संजय निषाद के घर पहुंचे और फिर पुलिस को सूचित किया कि रामचंद्र संजय के घर पर है। इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर रामचंद्र की बाइक बरामद कर ली थी। नीरज का आरोप था कि डॉ. संजय रामचंद्र को बुलाने व रुपये वापस कराने के लिए दो लाख रुपये मांग रहे थे। मना करने पर उन्होंने गाली देकर भगा दिया। नीरज का आरोप है कि भेद खुलने के बाद डॉ. संजय निषाद उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया डॉ. संजय निषाद, रामचंद्र यादव और उसकी पत्नी आशा के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed