{"_id":"6ad146af48bc1b44ec09c505","slug":"elderly-man-swindled-out-sonipat-news-c-197-1-snp1001-162405-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 1.03 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 1.03 लाख ठगे
Fri, 16 Oct 2026 03:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर गांव बजाना खुर्द निवासी ओमप्रकाश से 1,03,480 रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। ठग ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक की क्रेडिट कार्ड टीम का कर्मचारी बताकर फोन किया। इसके बाद व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर एप डाउनलोड कराया और अनुमति मिलते ही कार्ड से दो बार में 41,392 और 62,088 रुपये निकाल लिए।
साइबर थाने के जांच अधिकारी पवन ने बताया कि ठगी का पता लगने पर पीड़ित ने कार्ड ब्लॉक कराया और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी लोगों को अनजान लिंक से एप डाउनलोड न करने और बिना जांचे मोबाइल की संवेदनशील अनुमतियां न देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी बहाने से ठगी करने वालों से सतर्क रहें।