फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तालाब में डूबने से मां बेटी की मौत

तालाब में डूबने से मां बेटी की मौत

Sun, 10 Sep 2017 07:27 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबने से मां बेटी की मौत

विज्ञापन
सहजनवां।
कोडरी कला की रहने वाली मां-बेटी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार सुबह गोताखोर की मदद से दोनों का शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कोडरी कला गांव निवासी लक्ष्मी निषाद की पत्नी अनीता (25) बेटी आंचल (4) के साथ शनिवार की रात 9 बजे के करीब गांव के बगल में स्थित तालाब के किनारे गई थी। बाढ़ की वजह से तालाब में पानी ज्यादा था। किनारे पर पैर फिसलने की वजह से दोनों गहरे पानी में चली गईं। जब देर रात तक मां व बेटी वापस नहीं आईं तो पेंट पालिश का काम करने वाले लक्ष्मी निषाद ढाई वर्षीय बेटे आर्यन को लेकर उनकी खोज में निकले। इस दौरान अन्य परिजन व गांव के लोग भी तालाब किनारे पहुंच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से उनकी तलाश कराई। रविवार की सुबह तालाब से मां-बेटी का शव मिला। मां-बेटी की मौत से घर में मातम छा गया है। गांव वाले भी घटना से आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed