{"_id":"595a56994f1c1b5a0a8b4bda","slug":"161499092633-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरीचौरा में युवती से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौरीचौरा में युवती से गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 03 Jul 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में कोल्ड ड्रिंक्स में नशा देकर एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल व एक स्टाफ को हिरासत में ले लिया है, लेकिन घटना को संदिग्ध मानकर पुलिस ने अभी किसी पर केस दर्ज नहीं किया है। एसओ रामशीष सिंह यादव ने बताया कि दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। युवती की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।
चौरीचौरा कस्बे के डुमरी खास स्थित एक निजी स्कूल में कुछ दिन पहले टीचर की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा गया था। इसके लिए एक युवती ने भी आवेदन किया था। सोमवार को वह स्कूल में इंटरव्यू के लिए गई थी। स्कूल की छुट्टी होने तक युवती को रोके रखा गया। आरोप है कि इस दौरान प्रिंसिपल ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया। नशे का असर होते ही प्रिंसिपल, मैनेजर और स्टाफ ने बारी-बारी उसके साथ रेप किया। होश में आने पर युवती ने इसकी सूचना मोबाइल फोन से पुलिस को दी। गैंगरेप की सूचना पाकर तत्काल पुलिस स्कूल पहुंच गई। एसओ चौरीचौरा ने बताया कि प्रिंसिपल राजेश कुमार पासवान, एक कर्मचारी अभिमन्यु को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि प्रबंधक झीनक फरार हो गया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

कहीं गवाह को तोड़ने का दबाव तो नहीं
गोरखपुर। इलाके में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की पेट्रोल डालकर हत्या कर दी गई थी। इसमें प्रिंसिपल, मैनेजर और टीचर गवाह हैं। गैंगरेप की इस घटना को गवाह को तोड़ने के लिए दबाव बनाने से जोड़कर भी देखा जा रहा है। घटना के बाद इस बात की भी चर्चा तेज है। बहरहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन