{"_id":"594c1ca14f1c1ba16a8b4568","slug":"161498160289-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने की पहल तो डॉक्टर नदारद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने की पहल तो डॉक्टर नदारद
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोला इलाके में किशोरी का अपहरण कर उससे रेप के मामले में बृहस्पतिवार को भी पीड़िता का मेडिकल चेकअप नहीं हो पाया। मीडिया में खबरें आने के बाद पुलिस ने पहल की तो डॉक्टर की गैर मौजूदगी आड़े आ गई। महिला अस्पताल में सीनियर डॉक्टर के न होने से किशोरी को अस्पताल से लौटा दिया गया, जिसके बाद फिर किशोरी को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया।
किशोरी के पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर महिला पुलिस के साथ वह बेटी को लेकर महिला अस्पताल गए थे, जहां पर डॉक्टर के न होने की बात कहकर लौटा दिया गया। तीन दिनों से किशोरी आशा ज्योति केंद्र, महिला अस्पताल और महिला थाने के बीच चक्कर काटकर परेशान हो चुकी है। वहीं उसके घरवाले भी न्याय पाने की आस में दर-ब-दर भटक रहे हैं। पिता ने कहा कि शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर जाकर शिकायत करुंगा। पुलिस रुपये लेकर मामले को मैनेज कराना चाहती थी लेकिन मीडिया में खबर आने के बाद वह हरकत में आई है। गोला पुलिस का कहना है कि केस दर्ज है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।