फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ट्रक की चपेट में आए तीन युवकों की मौत

ट्रक की चपेट में आए तीन युवकों की मौत

Wed, 26 Jun 2019 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
अमर उजाला/गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आए तीन युवकों की मौत
गोरखपुर। गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर आपस में बात कर रहे तीन युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, तीसरे की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने पहचान कर घरवालों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाते ही घरों में चीख पुकार मच गई। तीनों वेटर थे। अचानक मुलाकात हुई तो रुककर बातें कर रहे थे।
विज्ञापन


घटना सोमवार की रात करीब 12 बजे हुई। मृतकों की पहचान खोराबार के महेवा निवासी राहुल (22) पुत्र खजांची, रोहित (20) पुत्र रामबचन और पादरीबाजार के जितेंद्र उर्फ कल्लू (23) के रूप में हुई। दो बाइक सवार तीन युवक गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास बात कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में वे आ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहुल और रोहित की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। उधर, रात में हादसे के बाद ट्रकों की लंबी कतार लग गई थी। कोतवाली पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। राहुल दो भाइयों में छोटे थे। रोहित भी दो भाइयों में छोटे थे। जितेंद्र की दो बहने हैं। जितेंद्र रामपुर नयागांव स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई के अलावा वेटर का भी काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed