{"_id":"5d1261af8ebc3e3cd43e6e46","slug":"156148572515-gorakhpur-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से टकराई बाइक,तीन की मौत,दो की हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से टकराई बाइक,तीन की मौत,दो की हालत नाजुक
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आई बाइक, तीन की मौत
राम जानकी मार्ग पर हुआ हादसा, दो अन्य लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। राम जानकी मार्ग पर गौसपुर अगौना के निकट मंगलवार की रात नौ बजे हुए हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और एक साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर में फंस जाने से उनकी बाइक करीब सौ मीटर तक घिसटती चली गई। वहां इसी ट्रैक्टर से हुए एक अन्य हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर भेजा गया है। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई करने के बाद पेड़ में बांध दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को खदेड़कर चालक को हिरासत में लिया।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के तीन पेढ़िया गांव निवासी राजकुमार (37), पत्नी मीना (35) और एक साल के बच्चे कृष्णा के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। जब वे राम जानकी मार्ग पर रसोइया गांव के पास पहुंचे तो अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। घटना की सूचना पाकर राजकुमार के घर वाले मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।