फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चिलुआताल थाना परिसर के आवास में सिपाही का शव मिला

चिलुआताल थाना परिसर के आवास में सिपाही का शव मिला

Mon, 24 Jun 2019 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
अमर उजाला/गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
चिलुआताल थाना परिसर के आवास में सिपाही का शव मिला
चिलुआताल (गोरखपुर)। चिलुआताल थाना परिसर के सरकारी आवास में सिपाही यशवंत सिंह (50) का शव मिला। वह देवरिया के बरहज थाने में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक तबीयत खराब होने के बाद सिपाही की मौत हुई है। यशवंत 15 साल से थाना परिसर के इस आवास में रह रहे थे। शनिवार को वीआईपी ड्यूटी में शहर में आए थे और तबीयत खराब होने पर रात यहीं रुक गए थे।
विज्ञापन


गाजीपुर जिले के रहने वाले यशवंत अपने करीबी मुख्तार के साथ शनिवार की रात खाना खाए थे। मुख्तार ने बताया कि यशवंत की तबीयत खराब थी। शनिवार को ट्रैफिक कार्यालय के पास उनकी वीआईपी ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी से वह थाना परिसर स्थित अपने आवास पर आ गए। रात में करीब नौ बजे उन्होंने फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी और खाना लेकर बुलाया। खाना खाने के बाद फेफड़े में कफ जमा होने की बात कहते हुए गर्म पानी मंगाकर पीया। मुख्तार को सुबह आने के लिए कहकर वह सो गए।
विज्ञापन


रविवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो मुख्तार ने बगल की बैरिक में रहने वाले गोलू को सूचना दी। मकान के पीछे आंगन की बाउंड्री फांदकर गोलू अंदर गए और मुख्य गेट खोला। तब तब काफी लोग जुट गए थे। लोग अंदर गए तो यशवंत मृत पड़े थे। लोगों ने इसकी सूचना चिलुआताल थाने पर दी। उसके बाद थानेदार मौके पर पहुंचे और एसपी नॉर्थ, सीओ कैंपियरगंज को सूचना दी। फोरेंसिक टीम भी जांच करने पहुंची। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed