फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   women murder

महिला की हत्या की फिर डेहरी में छिपा दी थी लाश

Fri, 21 Jun 2019 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
women murder
मर्डर - फोटो : amar ujala
 हत्या के बाद ससुराल वालों ने इलाके में महिला के लापता होने की सूचना फैला दी थी। बहन की तलाश में ससुराल पहुंचे भाई को घर के अंदर से तेज बदबू आने पर संदेह हुआ तो उसने जबरन डेहरी का ढक्कन खोल दिया। अंदर बहन का शव देखकर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आरोपी सास, ससुर, देवर, देवरानी और पति को हिरासत में लिया गया है। आशंका है कि अनैतिक संबंध का विरोध करने पर महिला की हत्या की गई।
विज्ञापन

सहिजना गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह के बेटे संजय की पत्नी अन्नपूर्णा (35) सरकारी कोटे की दुकान पर राशन लेने गई थी और फिर उसे आसपास के लोगों ने नहीं देखा। ससुराल वालों ने उसके मायके जिगिनी गांव में फोन कर लापता होने की जानकारी दी। अन्नपूर्णा के भाई राम सिंह ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी। ससुराल वालों पर संदेह होने पर राम सिंह बृहस्पतिवार को उसके घर पहुंच गया। घर के बगल में स्थित खपरैल के पुराने मकान में दुर्गंध आने पर उसे शक हुआ। वह मिट्टी की डेहरी देखकर उधर बढ़ने लगा तो सास ने रोकते हुए कहा कि वहां पर आलू प्याज सड़ गया है, उसकी ही बदबू है। वह जबरन पहुंचा और डेहरी का ढक्कन हटाया। अंदर शव देखकर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेहरी से शव निकलवाया। पुलिस ने ससुर ओमप्रकाश, सास करुणा, पति संजय, देवर अजय और देवरानी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


आठ साल पहले हुई थी शादी
सहजनवा के जिगिनी वार्ड नंबर एक निवासी स्व. लालमन सिंह की बेटी अन्नूपर्णा की शादी आठ साल पहले संजय के साथ हुई थी। संजय से दो बेटे भी है। बड़ा बेटा कृष्णा (9) और छोटा अभय (7) है। संजय मंदबुद्धि का बताया जाता है। वह गीडा में मजदूरी करता है। संजय चार भाई में दूसरे नंबर का है। सबसे बड़ा विनोद शटरिंग का काम करता है। तीसरे नंबर का अजय अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। डेढ़ माह पहले घर आया था। चौथे नंबर पर रिंकू दुबई में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ससुर बनाने थे अनैतिक संबंध बनाने का दबाव
भाई का आरोप है कि ससुर अपनी बहू पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। बहन ने इसकी शिकायत भी की थी और इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। इसी वजह से खुन्नस खाए परिवार वालों ने हत्या कर दी।

....
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। शुरुआती जांच में अनैतिक संबंध में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ससुराल वालों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed