{"_id":"5cfbe0b1bdec22077e09d176","slug":"15600109229-gorakhpur-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचलकर भाई बहन की मौत, बस में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस से कुचलकर भाई बहन की मौत, बस में तोड़फोड़
Sat, 08 Jun 2019 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मोहद्दीपुर में एसबीआई की शाखा के सामने हमीरपुर डिपो की बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं ढाई साल का बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साएं लोगों ने बस का शीशा तोड़ दिया और चालक की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़कर बस को कब्जे में ले लिया। घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
घटना शनिवार की शाम 6:30 बजे के करीब हुई। देवरिया के मूल निवासी रामाश्रय चौहान का पटना में फल का व्यापार है। सिंघड़िया में उनका मकान है, जहां पर परिवार रहता है। उनके बेटे रोहित चौहान (30) अपनी बहन पूजा चौहान (28) और ढाई साल के भांजे को लेकर इलाज के लिए शहर की ओर आए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद तीनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। रोहित ही स्कूटी चला रहे थे। अभी वह मोहद्दीपुर पहुंचे थे कि हमीरपुर डिपो की बस सामने आ गई। ओवरटेक करने के चक्कर में बगल से टक्कर लग जाने से स्कूटी गिर गई। भाई-बहन बस के पिछली पहिया के नीचे आ गए। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। झटका लगने की वजह से भांजा थोड़ी दूरी पर छिटक गया था, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद राहगीरों ने बस रोक दी और फिर चालक की पिटाई शुरू कर दी। राहगीर की सूचना पर आई पुलिस ने चालक को भीड़ से मुक्त कराया। चालक की पहचान महोबा के चनौली निवासी श्याम बहादुर के रूप में हुई है। श्याम बहादुर ने बताया कि वह हमीरपुर डिपो की बस लेकर पड़रौना से कानपुर के लिए निकला था। साइड से ठोकर लगने की वजह से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
घर में दो औलाद की मौत से पूरा परिवार ही सदमे में आ गया। घर से बहन को साथ लेकर निकले बेटे की मौत के खबर ने घरवालों को झकझोर दिया। पहले उन्हें पता चला कि बेटी घायल है। लेकिन थोड़ी ही देर बाद जब यह पता चला कि उसकी भी मौत हो गई। इसके पूरा परिवार ही जैसे टूट गया। घर में दहाड़े मारकर रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और फिर सभी घटनास्थल पर पहुंचे। सभी कुदरत के इस खौफनाक फैसले पर आंसू बहाते रहे। पिता थोड़ी देर के लिए कुछ समझ ही नहीं पा रहे थे। सड़क पर ही वह बेसुध गिर पड़े थे।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

दूसरे बस से भेजे गए यात्री
बस में करीब तीस यात्री सवार थे। हादसे के बाद सभी नीचे उतर गए थे। सभी को पुलिस ने दूसरी बसों की मदद से गंतव्य को भेजा है। वहीं कई ऐसे भी थे जो खुद ही दूसरे वाहनों से निकल लिए थे।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे तक लगा रहा जाम
हादसे की वजह से दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने बस को किनारे कराया। करीब आधे घंटे बाद आवागमन शुरू कराया जा सका। उसके बाद लोग अपने गंतव्य को गए।मां के आंचल से लिपटने को बिलखता रहा मासूम
- राहगीर ने गोद में उठाया पर मां की ओर ही जाने को रोता रहा
- घर में दो औलाद की मौत से सदमे में परिवार
घर में दो औलाद की मौत से पूरा परिवार ही सदमे में आ गया। घर से बहन को साथ लेकर निकले बेटे की मौत के खबर ने घरवालों को झकझोर दिया। पहले उन्हें पता चला कि बेटी घायल है। लेकिन थोड़ी ही देर बाद जब यह पता चला कि उसकी भी मौत हो गई। इसके पूरा परिवार ही जैसे टूट गया। घर में दहाड़े मारकर रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और फिर सभी घटनास्थल पर पहुंचे। सभी कुदरत के इस खौफनाक फैसले पर आंसू बहाते रहे। पिता थोड़ी देर के लिए कुछ समझ ही नहीं पा रहे थे। सड़क पर ही वह बेसुध गिर पड़े थे।
पूजा के ससुराल में भी कोहराम
पूजा के मौत की खबर उसके ससुराल पहुंचते ही वहां पर भी चीख पुकार मच गया। एक रिश्तेदार ने बताया कि फोन पर पूजा के घरवालों को घटना की जानकारी दी गई है। वह भी यहां आने के लिए रवाना हो गए है।कुछ दिन पहले ही मां के पास आई थी पूजा
पूजा कुछ दिनों पहले ही मां के पास आई थी। पति उसे छोड़कर चले गए थे। इन दिनों बेटे को थोड़ी दिक्कत थी जिसे दिखाने के लिए ही वह भाई के साथ घर से निकली थी। उसे क्या पता था कि यह सफर उसका आखिरी होगा।नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।