{"_id":"5cf1835fbdec22075d23abe0","slug":"155933172511-gorakhpur-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज से लौट रहे युवक की पिटाई, लोगों ने हमलावरों को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नमाज से लौट रहे युवक की पिटाई, लोगों ने हमलावरों को दौड़ाया
Sat, 01 Jun 2019 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
महिला की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़हलगंज। इलाके के जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा कर घर लौट रहे युवक को कुछ युवकों ने पीट दिया। घटना की जानकारी होते ही दूसरे समुदाय के लोगों ने युवकों को दौड़ा लिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने नारेबाजी की। साथ ही एक होमगार्ड की पिटाई कर दी। घटना को लेकर लोगों पक्षों में तनातनी है।
बड़हलगंज में नमाज के बाद वापस जा रहे गोला निवासी अजहर अंसारी को घेर कर कुछ लोगों ने पीट दिया। युवक की पिटाई देखकर अन्य नमाजी नाराज हो गए और मारपीट करने वालों को दौड़ा लिया। उसके वहां भगदड़ मच गई। उसी दौरान भीड़ ने मौके पर पहुंचे होमगार्ड को पीट दिया।
नाराज लोगों ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व गाजी रौजा के मेले में भी युवक पर हमले का प्रयास किया गया था, जिसकी सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बीते बुधवार को भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे, जिसमें पुलिस ने एक नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया था। इधर, शुक्रवार की घटना की जानकारी मिलने पर सीओ गोला सतीश चंद्र शुक्ल कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पुराने विवाद से शुक्रवार की घटना का कोई ताल्लुक नहीं है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।बुधवार को हुए विवाद के मामले में केस दर्ज किया गया था।