{"_id":"5ce987dcbdec22072e6f88e5","slug":"15588085903-gorakhpur-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम पेट्रोल देख मांगी थी प्रबंधक से रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्राइम पेट्रोल देख मांगी थी प्रबंधक से रंगदारी
Sun, 26 May 2019 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी मांगने का आराोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। झंगहा इलाके के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जीउत बंधन से दस लाख की रंगदारी उनके ही पड़ोसी विनय ने मांगी थी। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में विनय ने बताया कि टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल दस्तक देखकर उसने रंगदारी मांगने की साजिश रची। पुलिस ने उसके पास से रंगदारी मांगने में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद कर लिया।
पुलिस लाइंस में एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि 16 मई को ऑक्सफोर्ड स्कूल के प्रबंधक जीउत बंधन कुशवाहा के मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। मामले में 21 मई को केस दर्ज किया गया। सर्विलांस और कॉल डिटेल के आधार पर नई बाजार चौकी प्रभारी धनंजय राय, दरोगा प्रणव कुमार ओझा, सिपाही बसंत यादव, अशोक सरोज और शैलेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार की सुबह आरोपी ब्रह्मपुर निवासी विनय निषाद को निबेश्वरनाथ मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसपी नार्थ ने बताया कि आरोपी विनय को रंगदारी मांगने का विचार दो साल पहले टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल दस्तक देख कर आया था।

रंगदारी न देने पर बेटे की हुई थी हत्या
जीउत के बेटे विपिन कुशवाहा से भी पांच वर्ष पूर्व रंगदारी मांगी गई थी। 21 सितंबर 2014 को रंगदारी नहीं देने पर स्कूल में घुसकर विपिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चूंकि आरोपी प्रबंधक के घर के पीछे ही रहता है तो उसे प्रबंधक की माली हालत पता थी। वह यह जानता था कि एक बार उनके साथ घटना हो चुकी है। अगर इनसे रुपये मांगे जाएं तो वे डर में आसानी से दे देेंगे।
विज्ञापन