फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चोरी गए रुपये बरामद, व्यवसायी का चालक गिरफ्तार

चोरी गए रुपये बरामद, व्यवसायी का चालक गिरफ्तार

Fri, 24 May 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
चोरी गए रुपये बरामद, व्यवसायी का चालक गिरफ्तार
चोरी गए रुपये बरामद, व्यवसायी का चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

22 मई की सुबह सीमेंट व्यवसायी के यहां हुई थी चोरी

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सीमेंट व्यवसायी के प्रतिष्ठान से 22 मई को लॉकर तोड़कर दो लाख 85 हजार रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने कारोबारी के चालक को गिरफ्तार कर रुपये बरामद करने का दावा किया है। पुलिस की कामयाबी से खुश एसपी ने इस मामले का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया है।

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसपी पंकज कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि संजय कालोनी थाना पुरानी बस्ती में संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाने के बहलबोलिया निवासी महेन्द्र नाथ चौबे का मकान है। उन्होंने तहरीर दी कि 22 मई को सुबह सीमेंट का रैक उतरवाने माल गोदाम आ गए। सुबह करीब 11 बजे वापस लौटे तो देखा कि किसी ने कमरे में घुसकर लॉकर का ताला तोड़कर बिक्री का करीब तीन लाख रुपये चुरा लिया है। इस सूचना पर थाना पुरानी बस्ती थाने में अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया। शक के आधार पर महेंद्र की गाड़ी के चालक हरिशंकर यादव निवासी नेवास थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर को पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ा। उससे पूछताछ की गई तो उसने रुपये चुराने की बात स्वीकार की। पुरानी बस्ती एसओ सर्वेश राय के साथ एसआई राम वशिष्ठ व आरक्षी रामरतन तिवारी ने इस मामले के पर्दाफाश में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि माल गोदाम पर आने के बाद जैसे ही मालिक काम में व्यस्त हुए, चालक शौच जाने की कहकर संजय कालोनी के आवास पर गया और वहां लाकर तोड़कर आलमारी के रैक में रखे नोटों का बंडल झोले सहित उठा ले गया। राजा मैदान में गोशाला के पास झाड़ी में रुपये छिपाकर करीब नौ बजे वापस गोदाम पर आ गया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुए नकदी एवं पैनकार्ड की छाया प्रति झोला सहित बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed