{"_id":"5ce58ed7bdec220764029023","slug":"15585482354-gorakhpur-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे भाई और भतीजी पर धारदार हथियार से हमला
जटहां बाजार। माधोपुर में छोटे भाई को पीटने के बाद युवक ने मासूम भतीजी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन घायल मासूम को सीएचसी विशुनपुरा ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बलकुड़िया के टोला माधोपुर निवासी बुंदल कुशवाहा साढू़ के घर कंठीछपरा गए थे। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे घर लौटे। साढ़ू की बहुत पहले मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, बुंदल ने जायदाद की लालच में साढ़ू की पत्नी से शादी भी कर ली है। पहली पत्नी को हमेशा प्रताड़ित करते रहते हैं। पहली पत्नी देवरानी के घर गुजर-बसर करती हैं। बुधवार को बुंदल घर पहुंचे और छोटे भाई व पहली पत्नी को गाली देने लगे। टांगी से दरवाजा तोड़ दिया। विरोध करने पर छोटे भाई श्यामसुंदर को पीट दिया। उसके बाद मासूम छह वर्षीय भतीजी संगम को धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सूचना के बाद यूपी-100 पुलिस पहुंच र्गई। एसओ ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।