{"_id":"5ce43f03bdec2207194b09cd","slug":"155846226317-gorakhpur-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवालों ने प्रेमी को पीटा तो किशोरी ने जान दे दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घरवालों ने प्रेमी को पीटा तो किशोरी ने जान दे दी
Wed, 22 May 2019 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार नगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा इलाके के एक गांव में सोमवार रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की घरवालों ने पिटाई कर दी। प्रेमी के पीटे जाने से आहत 9वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दिया। इससे पहले, जबरन घर में घुसने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। लेकिन मंगलवार तड़के थाने पर पहुंचे दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। थाने से छूटने के बाद आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस को किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
पुलिस के मुताबिक किशोरी का गांव के ही किशोर से प्रेम संबंध था। सोमवार की रात दो बजे के करीब वह प्रेमिका के घर पहुंच गया। घर में दाखिल होने की कोशिश के दौरान किशोरी के घरवालों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। शोर मचने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। इसी बीच किसी ने डॉयल 100 पर सूचना दे दी। पुलिस आरोपी थाने ले आई। इस बीच लड़के पक्ष के लोग भी पहुंच गए और सुबह तक दोनों पक्षों ने थाने जाकर सुलह भी कर दिया।
उधर, किसी ने छात्रा को बताया कि पिटाई से किशोर की हालत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती है। इससे आहत किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। थाने से घर पहुंचने पर किशोरी की बिगड़ी हालत देखकर परिवार के लोग उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
छात्रा का गांव के ही लड़के से प्रेम संबंध था। रात दो बजे लड़की के घर में घुसने की कोशिश कर रहे किशोर की घरवालों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। लेकिन सुबह ही दोनों पक्ष ने सुलह समझौता कर दिया। किशोरी ने खुदकुशी कर ली है। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। - नीरज कुमार राय, इंस्पेक्टर, चौरीचौरा
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।