फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   व्यापारी की गला काटकर हत्या

व्यापारी की गला काटकर हत्या

Sat, 31 Mar 2018 01:31 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 31 Mar 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी की गला काटकर हत्या
वारदात के बाद घर में कोहराम मच गया। - फोटो : Amar Ujala
चिलुआताल थाना क्षेत्र के कोइलहवा के पास इलेक्ट्रानिक सामान के व्यापारी विनोद वर्मा (35) की सरेशाम गला काटकर हत्या कर दी गई। दुकान से लौटते वक्त रास्ते में हमलावरों ने उनके गले पर चाकू से हमला किया था। सड़क पर गिरे व्यापारी को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल पर चाकू मिला है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन


नकहा नंबर एक कोइलहवा निवासी खूबलाल के बेटे विनोद वर्मा की चरगांवा चौराहे पर इलेक्ट्रानिक के सामान की दुकान है। वह शुक्रवार की रात 8:15 बजे के करीब बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचे थे कि अज्ञात हमलावरों ने उनके गले पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। सड़क पर तड़प रहे विनोद को देखकर आसपास के लोगों ने घरवालों के साथ ही पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से व्यापारी को पास के अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


चिलुआताल पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। विनोद के दो बेटे रणवीर (13) और अर्पित (10) हैं। उनकी पत्नी आशा कुशीनगर के अहिरौली में सरकार स्कूल में अध्यापक हैं, जबकि बड़े भाई मनोज की फर्नीचर की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed