{"_id":"5cc9f49fbdec2207903d4581","slug":"151556739231-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत के बाद फिर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत के बाद फिर हंगामा
Thu, 02 May 2019 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
बीआरडी अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गंभीर रूप से झुलसे युवक सर्वेश पांडेय की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत के बाद बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। तीमारदारों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद घरवाले शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी कुछ दिन पूर्व ही मरीज की मौत के बाद हुए विवाद में महिलाओं को गार्ड ने पीटा था।
सिद्धार्थनगर के उस्का बाजार निवासी ओमप्रकाश के 24 वर्षीय बेटे सर्वेश पांडेय को लेकर दोपहर 12 बजे उसके घरवाले बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सर्वेश गंभीर रूप से झुलसा हुआ था। ट्रॉमा सेंटर से डॉक्टरों ने उसे बर्न वार्ड भेज दिया। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने 95 फीसदी झुलसना बताया। घरवालों का आरोप है कि बेहद गंभीर हालत में युवक के भर्ती होने के बावजूद सीनियर डॉक्टर इलाज के लिए वार्ड में नहीं आए। युवक वार्ड में दर्द से बेहाल रहा। जलन के कारण वह चीखने लगा। शाम करीब साढ़े चार बजे उसकी मौत हो गई।
सर्वेश की मौत के बाद घरवालों का धैर्य जवाब दे गया। वे वार्ड में हंगामा करने लगे, और जूनियर डॉक्टरों व कर्मचारियों से हाथापाई पर उतारू हो गए। यह देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मेडिकल कालेज चौकी इंचार्ज बृजेश यादव मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवक के घरवालों को भ्रम हुआ कि युवक की नब्ज चल रही है। इस पर प्राचार्य से बात की। प्राचार्य के निर्देश के बाद सीनियर डॉक्टर वार्ड में पहुंचे। उन्होंने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।