{"_id":"5c951d88bdec2213ef2d208a","slug":"151553276296-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
Fri, 22 Mar 2019 11:08 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र के मशीन सील कराते एसडीएम तमकुहीराज ।
- फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज। शुक्रवार की दोपहर एसडीएम तमकुहीराज ने बाजार में अवैध रूप से संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। एसडीएम ने केंद्र से बरामद अल्ट्रासाउंड मशीन पुलिस को सुपुर्द करते हुए तरयासुजान पुलिस को मामले में संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया। एसडीएम की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों में खलबली मच गई है।
शुक्रवार की दोपहर एसडीएम अरविंद कुमार को सूचना मिली कि ओवरब्रिज चौराहे पर स्थित पुराने सेेंट्रल बैंक के समीप मां दुर्गा अल्ट्रासाउंड व ईसीजी केयर सेंटर पर लिंग परीक्षण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर जा पहुंचे और केंद्र की जांच की। इस दौरान एसडीएम ने देखा कि संचालक अल्ट्रासाउंड मशीन चला रहा है।
उन्होंने जब अल्ट्रासाउंड से संबंधित कागजात की मांग की, तो संचालक की ओर से कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया। मौके पर से लैपटॉप, प्रिंटर, की-बोर्ड, माउस, अल्ट्रासाउंड मशीन, गर्भपात में उपयोग में आने वाली दवाइयां आदि बरामद करते हुए सील कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी तमकुहीराज संजय कुमार सिंह को एसडीएम ने निर्देश दिया कि संचालक के खिलाफ केस दर्ज करें। एसडीएम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अल्ट्रासाउंड संचालकों में खलबली मची हुई है।