फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दोस्तों ने दिखाई हिम्मत तो पकड़ा गया लुटेरा

दोस्तों ने दिखाई हिम्मत तो पकड़ा गया लुटेरा

Wed, 20 Mar 2019 12:22 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Wed, 20 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
दोस्तों ने दिखाई हिम्मत तो पकड़ा गया लुटेरा
loot - फोटो : amar ujala
गोला। गोपालपुर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक युवक के 20 हजार रुपये लूट लिए और भागने लगे। इसी दौरान पीड़ित के दो दोस्त आ गए और हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ कर दो अन्य बदमाशों की पहचान कर ली है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ गोला के मुताबिक बेलघाट के तिवारीपुर निवासी शिवकुमार गोपालपुर गए थे। सोमवार की रात घर लौटने के दौरान बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तमंचा दिखाकर 20 हजार रुपये लूट लिए। इसी दौरान उधर से गुजर रहे शिवकुमार के मित्र अजय और धर्मेंद्र वहां पर आ गए। दोनों ने हिम्मत दिखाई और एक बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोला के उचगांव निवासी श्रवण के रूप में हुई। दो बदमाश मौके से भाग निकले। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed