{"_id":"5bb51666867a554f135b8f6d","slug":"151538594406-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में अमीन से मारपीट, अफरा तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलेक्ट्रेट में अमीन से मारपीट, अफरा तफरी
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
गोरखपुर। कलेक्ट्रेट की सदर तहसील में बुधवार की दोपहर संग्रह अमीन योगेंद्र चौबे और उनके पड़ोसी व फरियादी पूर्व सैनिक मनोज कुमार मिश्रा में मारपीट हो गई। इससे कुछ देर के लिए खलबली मच गई। संग्रह अमीन ने कैंट थाने में तहरीर देकर मारपीट करने वाले पर 22 सौ रुपये नकद और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है। उधर, मनोज ने अमीन पर सड़क की जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। पुलिस छानबीन कर रही है।
मियां बाजार के योगेंद्र चौबे संग्रह अमीन हैं। बुधवार को वह सदर तहसील में बैठे थे। उनका आरोप है कि दोपहर एक बजे उनके पड़ोसी मनोज कुमार मिश्रा अपने साथी धर्मेंद्र सिंह के साथ आए और बाहर बुलाकर मेरे साथ मारपीट की। जाते समय वे सोने की चेन और 22 सौ रुपये भी लूट ले गए। उधर, पुलिस के बुलाने पर पत्नी के साथ थाने पहुंचे मनोज ने बताया कि वह रिटायर सैनिक हैं और चेन्नई के रहने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमीन रास्ते की जमीन कब्जा कर रहे हैं, जिससे मेरे मकान के निर्माण में दिक्कत आ रही है।
मनोज ने बताया कि वह फरियाद लेकर तहसील गए थे। वहां खुद अमीन और उनके साथियों ने मेरे और मेरे साथी धर्मेंद्र की पिटाई कर दी। सीओ कैंट प्रभात राय का कहना है कि जांच की जा रही है।