फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   घर में जंजीरों से जकड़े युवक को पुलिस ने छुड़ाया

घर में जंजीरों से जकड़े युवक को पुलिस ने छुड़ाया

Tue, 01 May 2018 02:04 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 01 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
घर में जंजीरों से जकड़े युवक को पुलिस ने छुड़ाया
क्राइम - फोटो : demo
गोरखपुर।  खुद के घर में जंजीरों से जकड़े एक युवक को सोमवार को पुलिस ने मुक्त कराया। आरोप है कि युवक को उसके घरवालों ने पिछले चार दिनों से कमरे में जंजीर से बांधकर रखा था। परिवार के लोगों का कहना है कि युवक नशे का आदि है और आए दिन घर में मारपीट करता था। इस वजह से चार घंटे के लिए बांधा गया था।
विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार चौकी के सरस्वतीपुरम में स्व. जगदीश सिंह का बड़ा बेटा संतोष पिछले 26 अप्रैल से घर के कमरे में जंजीर से कैद था। बताया जाता है कि उसे उसके छोटे भाई संदीप ने जंजीर से बांधकर रखा था। सोमवार को कैद युवक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया। हालांकि युवक की मां माया सिंह का कहना था कि उनका बेटा नशे का आदि है और उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन


छोटे बेटे की शादी तय होने के कारण घर की मरम्मत कराई जा रही है। 26 अप्रैल को बड़ा बेटा काम कर रहे मजदूरों से मारपीट कर ली थी। इसके बाद छोटे बेटे ने उसे जंजीर से बांध दिया। किसी तरह उनके बड़े बेटे ने मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस घर आकर चार घंटे बाद ही उसे छुड़ा दिया। इस संबंध में चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसी किसी घटना की जानकारी उनको नहीं है। जंजीर से मुक्त हुए युवक ने बताया कि की वह नशे का आदि था। वर्ष 2000 में हादसे में घायल होने के बाद दो वर्ष तक कोमा में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed