{"_id":"5ac237d94f1c1bb4618b4f69","slug":"151522677721-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 02 Apr 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार के कोनी तिराहे के पास पुलिस ने मुठभेड़ में तीन तस्करों को 473 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास से बिना नंबर की बोलेरो, कट्टा और कारतूस भी मिला। वे हरियाणा की शराब को बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में थे।
रविवार की रात साढ़े ग्यारह बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से शराब तस्करी करके बिहार ले जाई जा रही है। इस पर जगदीशपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह हमराही सब इंस्पेक्टर संजय कुमार यादव, रामसेवक, प्रदीप सिंह के साथ कोनी तिराहे पर पहुंचे। इसी दौरान लखनऊ की तरफ से बिहार की ओर जा रही एक बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दिया।
इसके बाद मुठभेड़ में पुलिस ने तस्करों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। कुछ अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान कुशीनगर, तरयासुजान निवासी दीपक गुप्ता, पारस चौहान, माधोपुर निवासी नितेश श्रीवास्तव के रूप में हुई। खोराबार पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या की कोशिश, तस्करी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।