फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कानूनगो की सिर कुचलकर हत्या

कानूनगो की सिर कुचलकर हत्या

Sun, 01 Oct 2017 08:07 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
कानूनगो की सिर कुचलकर हत्या

विज्ञापन
गोरखपुर। बांसगांव तहसील में तैनात कानूनगो नरसिंह कृष्ण त्रिपाठी की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शनिवार को दस नंबर बोरिंग के पास स्थित गली में उनकी प्लास्टिक में लपेटकर फेंकी गई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। कानूनगो 30 सितंबर को ही सेवानिवृत्त होने वाले थे। हत्या की जांच कर रही पुलिस को नरसिंह के करीबियों पर ही संदेह है। हालांकि अभी पुलिस अफसर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। एसएसपी का कहना है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
कुशीनगर के कप्तानगंज बारी गांव निवासी नरसिंह कृष्ण त्रिपाठी गोरखनाथ इलाके के राजेंद्रनगर पूर्वी ललितपुरम कॉलोनी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार शाम ड्यूटी से लौटने के बाद वह कुछ देर में लौटने की बात कहकर घर से निकले। पास की ही एक लड़की की मदद से चौराहे तक वह बाइक से आए। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। बेटी शशि मिश्रा ने रात आठ बजे के करीब उनके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा। नौ बजे दोबारा कॉल करने पर मोबाइल फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर बताने लगा। शनिवार सुबह गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए बेटा अनिल और सुनील कृष्ण त्रिपाठी थाने पहुंचे। उधर, पुलिस को हत्या कर फेंकी गई लावारिस लाश मिली। पुलिस ने फोटो देखकर परिवार वालों से शिनाख्त करने को कहा तो लाश नरसिंह की ही निकली। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो बेटे व बेटी के पिता थे नरसिंह
नरसिंह के दो बेटे अनिल और सुनील हैं। बेटी शशि मिश्रा भी शादी के बाद से पति से रिश्ते ठीक न होने के कारण पिता के साथ ही रहती थीं। वह प्राइवेट जॉब करती हैं। बड़ा बेटा एटीएम का कैश वैन चलाता है, जबकि छोटा बेटा प्राइवेट जॉब करता है। घर में बच्चों का पूरा परिवार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed