फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सेंट एंथोनी स्कूल की क्लास टीचर की जमानत मंजूर

सेंट एंथोनी स्कूल की क्लास टीचर की जमानत मंजूर

Fri, 29 Sep 2017 01:55 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
सेंट एंथोनी स्कूल की क्लास टीचर की जमानत मंजूर

विज्ञापन
गोरखपुर।
सेंट एंथोनी कान्वेंट स्कूल के कक्षा पांचवीं के छात्र नवनीत प्रकाश की आत्महत्या के बाद गिरफ्तार और जेल में बंद क्लास टीचर भावना राय को गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत मिल गई। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय देवेंद्र सिंह ने जमानत सशर्त मंजूर की है। हालांकि भावना को अभी जेल में रहना होगा। शुक्रवार से कोर्ट बंद हो रही है। ऐसे में तीन अक्टूबर को रिहाई संभव है। भावना गर्भवती हैं। इस वजह से उन्हें जेल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
सेंट एंथोनी स्कूल के पांचवीं के छात्र नवनीत प्रकाश ने 15 सितंबर को जहरीला पदार्थ खा लिया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 20 सितंबर को उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद सुसाइड नोट सामने आया। इसमें क्लास टीचर पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया था। इसी आधार पर नवनीत के पिता रवि प्रकाश ने क्लास टीचर भावना राय पर बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने का केस शाहपुर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर भावना को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। सात महीने की गर्भवती भावना के अधिवक्ता ने गुरुवार को अदालत के समक्ष उन्हें बेगुनाह बताया और कहा कि मुवक्किल को साजिशन फंसाया गया है। इसी आधार पर जमानत की मांग भी की। अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय ने जमानत मंजूर कर ली। कोर्ट ने विवेचना में सहयोग करने और बुलाने पर कोर्ट में उपस्थित होने की शर्त भी रखी है। 50-50 हजार रुपये के दो जमानतदार और 50 हजार रुपये का निजी मुचलका प्रस्तुत करना होगा। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी भावना को जेल में रहना होगा। शुक्रवार को नवमी की छुट्टी है, फिर दशहरा की छुट्टी हो जाएगी। अब कोर्ट खुलने के बाद ही भावना की जेल से रिहाई की औपचारिकता पूरी की जा सकेगी।
विज्ञापन

---------------------
शिक्षक के घर से लाखों की चोरी
छात्र नवनीत के आत्महत्या के बाद गांव गया था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
शाहपुर के जंगल हकीम नंबर दो मोहनापुर में शिक्षक रवि प्रकाश के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। सेंट एंथोनी स्कूल के छात्र नवनीत की आत्महत्या के बाद घरवाले कुशीनगर सेवरही गांव चले गए थे। सुबह नवनीत के पिता रवि प्रकाश जब मकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पादरी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार रवि प्रकाश पीपीगंज बाबू इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। 15 सितंबर को बेटे नवनीत प्रकाश ने क्लास टीचर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद घरवाले मकान में ताला बंद करके कुशीनगर चले गए। गुरुवार को शिक्षक घर लौटे तो ताला टूटा मिला। शिक्षक के मुताबिक घर से जेवरात, एलईडी टीवी समेत अन्य लाखों के सामान चोरी हुए हैं। सूचना पर इंस्पेक्टर शाहपुर मौके पर पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed