फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बच्ची की मौत पर हंगामा

बच्ची की मौत पर हंगामा

Mon, 11 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
बच्ची की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 100 बेड वार्ड में भर्ती दो साल की बच्ची की मौत के बाद परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। नर्स पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए परिजन मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी गए। हालांकि, बाद में तहरीर दिए बिना वापस चले गए।
गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना के चेताइपारा निवासी मनोज हुमांयुपुर में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी दो साल की बेटी सृष्टि आठ सितंबर की रात 12 बजे इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती हुई। सांस फूलने के साथ ही उसे शरीर में सूजन की शिकायत थी। रविवार शाम सृष्टि की तबियत अचानक खराब हुई। वार्ड में मौजूद नर्स ने ग्लूकोज की बोतल में इंजेक्शन डाला। आरोप है कि इसके बाद ही सृष्टि की तबियत और खराब हो गई और कुछ देर बाद ही मौत हो गई। पिता ने नर्स पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


तीमारदारों को डॉक्टरों ने पीटा
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हड्डी विभाग में तिवारीपुर थाना क्षेत्र बहरामपुर दक्षिणी निवासी शिवाजी का इलाज चल रहा है। शनिवार रात करीब 10 बजे रिश्तेदार अजय व अन्य लोग उनसे मिलने पहुंचे थे। मरीज ने उनसे कहा कि कोई देखने नहीं आया। इस पर परिजन नाराज होकर डॉक्टर से शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि इस पर भड़के डॉक्टरों ने उन्हें पीट दिया। परिजनों ने 100 नंबर पर सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। कार्यवाहक थानेदार अक्षय कुमार मिश्रा का कहना है कि अज्ञात डाक्टरों के खिलाफ तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed