{"_id":"598487bc4f1c1bad128b49f3","slug":"151501857724-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ ओवरब्रिज से किशोरी ने लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोरखनाथ ओवरब्रिज से किशोरी ने लगाई छलांग
Updated Fri, 04 Aug 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
पुल से छलांग लगाने के बाद किशोरी को अस्पताल ले जाती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। करीब पंद्रह फीट की ऊंचाई से गोरखनाथ ओवरब्रिज से एक किशोरी ने शुक्रवार की सुबह छलांग लगा दी। पुल से किशोरी के कूदते ही राहगीर हैरान रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टर के मुताबिक किशोरी को गंभीर चोट नहीं आई है। लोगों को जब यह पता चला तो सभी हैरान रह गए। किशोरी ने ओवरब्रिज से छलांग क्यों लगाई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस को भी किशोरी ने कुछ नहीं बताया। घटना की सूचना पर पहुंचे घर वाले उसे डिप्रेशन का रोगी बता रहे हैं।
गोरखनाथ इलाके के जाहिदाबाद की रहने वाली शाहीन परवीन सुबह करीब 11 बजे गोरखनाथ ओवरब्रिज पर पहुंची। थोड़ी देर वहां रुकने के बाद उसने आसपास देखा और फिर दुर्गाबाड़ी की ओर जाने वाली सड़क पर कूद गई। किशोरी को कूदते देख वहां भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। दर्द से कराह रही किशोरी को देख कुछ लोगों ने एंबुलेंस बुला ली, मगर इसके पहले वहां पहुंची पुलिस ने खुद की जीप से उसे जिला अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने ही उसे भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि उसे गंभीर चोट नहीं आई है। सीओ गोरखनाथ चारु निगम ने बताया कि किशोरी ने आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की, यह वह नहीं बता रही है। कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।