फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रियल इस्टेट कंपनी ने हड़पे साढ़े तीन करोड़

रियल इस्टेट कंपनी ने हड़पे साढ़े तीन करोड़

Sun, 10 Feb 2019 01:31 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला ब्यूूूराे
अमर उजाला ब्यूूूराे Published by: ajay Kumar Updated Sun, 10 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
रियल इस्टेट कंपनी ने हड़पे साढ़े तीन करोड़
Rupee
गोरखपुर। बाघागाड़ा के पास प्रखर वन और प्रखर टू एक्सप्रेस रेजिडेंसी का प्रोजेक्ट बनाकर रियल इस्टेट कंपनी आर संस इंफ्रा लैंड डेवलपर्स ने निवेश कराया लेकिन प्लाट नहीं दिया। इससे परेशान शहर के 52 लोगों ने एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता से मुलाकात की और आरोप लगाया कि रियल इस्टेट कंपनी ने गोरखपुर के लोगों से साढ़े तीन करोड़ रुपये हड़प लिए हैं। यह मामला 2015 और 2016 का है। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी सिटी को दी। एसपी सिटी ने मामले में कानूनी सलाह ली, फिर शनिवार को मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

अभिषेक सिंह के 15 लाख, मीना गुप्ता के 13 लाख, कृष्णा देवी के 11.71 लाख और अजय पांडेय के 11 लाख डूबे हैं। अमिय रमण, अशोक कुमार मल्ल, अशोक कुमार सिंह, विजेंद्र सिंह, अंजलि श्रीवास्तव, टीएन सिंह, आरती सिंह, अनिल कुमार सिंह और शैलेश पांडेय की 10 लाख रुपये से ज्यादा रकम फंसी है।
विज्ञापन

आज प्रदर्शन करेंगे पीड़ित

रकम डूबने से नाराज लोगों ने रविवार को भगत चौराहा स्थित आरसंस इफ्रालैंड डेवलपर्स के पूर्व प्रबंधक मुकेश शाही के दफ्तर को घेरने का फैसला किया है। रेलवे से रिटायर अमिय रमण का कहना है कि प्रबंध के साथ ही प्रियंका मिश्रा, तबस्सुम और तरन्नुम के जालसाजी का पर्दाफाश किया जाएगा। रियल इस्टेट कंपनी के खिलाफ लखनऊ में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनी सलाह के बाद मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश कर दिया है। फाइल कैंट थानाध्यक्ष के पास भेजी गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विनय कुमार सिंह, एसपी सिटी गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed