फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पटाखों से भरी गाड़ी में आग खूनीपुर में घर से भागे लोग

पटाखों से भरी गाड़ी में आग खूनीपुर में घर से भागे लोग

Wed, 31 Oct 2018 01:50 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 31 Oct 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
पटाखों से भरी गाड़ी में आग खूनीपुर में घर से भागे लोग
आग बुझाने में दमकल को एक घंटा लगा - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र के रिहाइशी इलाके साहबगंज किराना मंडी के पास स्थित खूनीपुर मोहल्ले में मंगलवार दोपहर पटाखों से भरी गाड़ी (पिकअप) में आग लग गई। अनहोनी की आशंका में अफरातफरी मच गई। कई लोग तो घर छोड़कर भागने लगे। सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी फायर बिग्रेड के साथ पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन

खूनीपुर में जमाल अहमद के मकान के सामने खड़ी पटाखों से भरी पिकअप दोपहर करीब एक बजे धू-धू कर जलने लगी। कुछ देर में ही उसमें लदे पटाखों में विस्फोट होने लगा। जमाल अहमद के घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। मोहल्ले के लोगों ने अधिकारियों को बताया कि एक पटाखा कारोबारी का कर्मचारी सैफ सोमवार रात एक बजे गाड़ी यहां खड़ी कर गया था। ऊपर तिरपाल होने से किसी को पता नहीं चला कि इसमें पटाखे भरे हैं। पुलिस ने मोहल्ले में रहने वाले सैफ के भाई जीशान उर्फ इशान के घर और एक दुकान का ताला तोड़कर तलाशी ली। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छापे से गाड़ी में रखते हैं पटाखे

मोहल्ले के विपिन, अनूप कुमार, अमरनाथ, इम्तियाज आदि ने बताया कि अक्सर यहां इस तरह की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। चर्चा है कि पटाखा कारोबारी पुलिस के डर से पटाखों को छोटी-छोटी गाड़ियों में कई मोहल्लों में खड़ी करा देते हैं। क्योंकि पुलिस प्राय: दुकान-गोदाम पर छापा मारती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन युवकों के हौसलों को सलाम

पटाखों के फटने से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। बच्चे डर से चिल्लाने लगे। महिलाएं घर छोड़कर भागने लगीं। एक तरफ कुछ युवा जहां मोबाइल फोन से घटना की वीडियो बनाने में मशगूल थे तो मोहल्ले के चार युवक आग से जूझ रहे थे। रास्ता संकरा होने से दमकल को वहां तक लाने में दिक्कत हो रही थी। इस शमशेर, सेराज खान, सोनू अली और तनवीर ने हिम्मत दिखाई। पटाखों में विस्फोट की परवाह न करते वह पास के मकान से बाल्टी में पानी लाकर उन्होंने आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed