फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चार लाख की शराब के साथ चार गिरफ्तार

चार लाख की शराब के साथ चार गिरफ्तार

Tue, 02 Oct 2018 01:29 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 02 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
चार लाख की शराब के साथ चार गिरफ्तार
arrest
गोरखपुर। बांसगांव के नाथ भैंसा गांव के पास रविवार की रात मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने चार लाख की शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। इसकी आड़ में दो तस्कर भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में सोमवार को एसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि क्राइम ब्रांच के स्वॉट टीम के प्रभारी धीरेंद्र राय और बांसगांव प्रभारी संतोष कुमार यादव ने पुलिस फोर्स के साथ कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बांसगांव के पिड़िया निवासी रामशरण प्रजापति, चौरीचौरा के मुंडेरा बाजार निवासी श्रवण जायसवाल, कैंट के गिरधरगंज निवासी रजत अग्रहरि उर्फ कल्लन और हरपुर बुदहट के सहिजना निवासी देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, 332 पेटी हरियाणा निर्मित शराब और तमंचा बरामद किया है। एसपी क्राइम ने बताया कि फरार आरोपियों नाथू भैंसा निवासी धर्मदेव सिंह उर्फ भोली सिंह और पिड़िया निवासी रणजीत मौर्य उर्फ चीनी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रामशरण और श्रवण पहले भी शराब की तस्करी में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed