{"_id":"5b2aaf0c4f1c1b8c278b6e8d","slug":"141529523980-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटाकर बुजुर्ग से 50 लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा सटाकर बुजुर्ग से 50 लूटे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली (गोरखपुर)। बैंक से रकम निकालकर बेटी के साथ लौट रहे बुजुर्ग को तमंचा सटाकर बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। वारदात सहजनवां इलाके के बरइपार में हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घघसरा एसबीआई की शाखा के सीसी टीवी फुटेज को खंगाला शुरू किया तो पता चला कि सिर्फ एक ही कैमरा काम कर रहा है। पुलिस बदमाशों का सुराग लगा रही है।
बरइपार निवासी लालजी किसान हैं। बुधवार की दोपहर वह बेटी अंजली के साथ घघसरा स्थित एसबीआई की शाखा आए थे। वहां से 50 हजार रुपये निकालकर झोले में रखे थे। बेटी के साथ वह ऑटो से बरइपार पहुंचे। वह जैसे ही ऑटो से उतरे, उसी दौरान पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और तमंचा सटा दिया। अभी वह कुछ समझ पाते, तब तक रुपयों से भरा झोला लेकर बदमाश फरार हो गए। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बैंक के साथ ही घटनास्थल के रास्ते पर स्थित दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के सहारे बदमाशों की पहचान की कोशिश की।