{"_id":"5a84408f4f1c1b4e588b888a","slug":"141518616719-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ सिपाही के भाई समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बाइक के साथ सिपाही के भाई समेत दो गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 14 Feb 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए अभियुक्त।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट इलाके में मोहद्दीपुर के पास से वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने सिपाही के भाई समेत दो को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि स्मैक की लत को पूरा करने के लिए वे बाइक चुराते थे।
कैंट इंस्पेक्टर मनोज पाठक को मंगलवार की शाम मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक के साथ दो युवक कूड़ाघाट की ओर से आ रहे हैं। इस पर मोहद्दीपुर चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह को मोहद्दीपुर में वाहन चेकिंग का निर्देश दिया गया। इसी बीच बाइक से दो युवक आते दिखाई दिए। संदेह होने पर दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बाइक चोरी की होने और पांच बाइक चोरी की घटना में शामिल होने की बात कबूल की।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान कैंट क्षेत्र के नंदानगर निवासी शिव कुमार यादव और आदर्श नगर सिंघड़िया निवासी साहब मिश्र के रूप में हुई। साहब के पिता पुलिस में सिपाही थे। उनकी मौत के बाद भाई को नौकरी मिल गई। भाई इस समय वाराणसी में तैनात है। वहीं शिव कुमार यादव पर कई केस दर्ज हैं।