शौचालय निर्माण के विवाद में बुजुर्ग की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामपुर गांव में रामभजन यादव और विजय यादव पट्टीदार हैं। दोनों के दरवाजे के सामने सहन की जमीन है। इसे लेकर पंचायत में समझौता भी हुआ था। रविवार की सुबह राम भजन यादव सहन की जमीन पर शौचालय का निर्माण कराने के लिए नींव की खोदाई करा रहे थे। इसी अजय और विजय यादव पहुंचे और समझौते से ज्यादा छह इंच जमीन पर निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए काम रोकने को कहा। इसे लेकर दोनों में पक्ष में गाली गलौज शुरू हो गई। अजय और विजय पक्ष के लोगों ने छत से ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
ईंट रामभजन यादव के पिता विश्राम यादव के सिर पर लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दोनों पक्ष के विवाद होने पर गांव वाले भी एकत्र हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेटे की तहरीर पर आरोपी अजय यादव और विजय यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हैं।