{"_id":"5a05b1ef4f1c1b9e678babc3","slug":"141510322671-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स परिसर से पकड़ा गया संदिग्ध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एयरफोर्स परिसर से पकड़ा गया संदिग्ध
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरफोर्स के पाबंदी वाले इलाके में शुक्रवार को एक संदिग्ध नेपाली युवक पकड़ा गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे कैंट पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस एलआईयू की मदद से पकड़े गए युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है। प्रथमदृष्टया जांच में उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। हालांकि पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए परिसर में उसके आने की वजह आदि की जांच कर रही है।
शुक्रवार सुबह एयरफोर्स के सुरक्षाकर्मियों ने परिसर में टहलते हुए एक शख्स को पकड़ा। उससे पूछताछ कर आने की वजह पूछी, लेकिन वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था। इसके बाद उसे कैंट पुलिस के हवाले कर दिया गया। कैंट पुलिस की माने तो पकड़ा गया युवक नेपाल का है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। उसके पास कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है। उसके घर आदि का पता लगाया जा रहा है। जांच पड़ताल के बाद ही उसके परिसर में दाखिल होने की वजह साफ हो पाएगी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि संदिग्ध के बारे में कैंट पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।