{"_id":"59de27de4f1c1b9f678b52d3","slug":"141507731422-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चेन स्नेचर गिरफ्तार, लूट का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो चेन स्नेचर गिरफ्तार, लूट का पर्दाफाश
Updated Wed, 11 Oct 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गिरफ्तार कर करीब 15 दिन पहले पांडेयहाता में महिला से लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मौज-मस्ती में दोनों ने वारदात की थी। इसके पहले ये किसी लूट की घटना में वांछित नहीं थे।
राजघाट थानाक्षेत्र के उर्दू बाजार निवासी घनश्याम सर्राफ की पत्नी गीता 26 सितंबर को पांडेयहाता में खरीदारी करने गई थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली थी। राजघाट थाने में गीता ने केस दर्ज कराया था। पुलिस जांच में लगी थी। इसी बीच मुखबिर ने दो संदिग्धों की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा तो उनके पास से सोने की चेन बरामद हो गई। दोनों घंटाघर के पास चेन बेचने आए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बबलू पुत्र भोला, गोपी पुत्र सूरज के रूप में हुई है। पकड़ने वाली टीम में बसंतपुर चौकी इंचार्ज धनंजय राय, राजीव कुमार, बृजेश कुमार राव, रणविजय सिंह शामिल थे।