फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बीआरडी कांड में कमीशनखोरी की जड़ तक पहुंचने की कोशिश

बीआरडी कांड में कमीशनखोरी की जड़ तक पहुंचने की कोशिश

Sun, 24 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
बीआरडी कांड में कमीशनखोरी की जड़ तक पहुंचने की कोशिश

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी कांड में नामजद सभी नौ अभियुक्तों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। पुलिस अब कमीशनखोरी की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस मामले में मेडिकल कॉलेज का पुष्पा सेल्स से करार, ऑक्सीजन सप्लाई, भुगतान हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी गई है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस के हाथ कई ऐसे सबूत लगे हैं, जिससे रिटायर्ड कर्मचारी भी जांच के घेरे में आ गए हैं। इन्हें भी जेल जाना पड़ सकता है। ये सबूत पुराने कमीशनखोरों की गर्दन तक पहुंचने में मददगार साबित होंगे।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के बाद भले ही कमीशनखोरी का मामला खुलकर सामने आया है, लेकिन बीआरडी में यह खेल नया नहीं है। इस खेल से एक-एक कर पर्दा उठाने का काम पुलिस ने शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस अफसर अभी किसी के नाम पर खुलकर नहीं बोल रहे हैं लेकिन एसएसपी जांच का दायरा बढ़ाए जाने की पुष्टि कर रहे हैं। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि पुलिस विवेचना कर रही है। कमीशनखोरी की पूरी पड़ताल कर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

...
यह है मामला
पिछले महीने 9 से 11 अगस्त के बीच मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से कई बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. केके गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने निलंबित प्रिंसिपल डॉ. राजीव मिश्रा, उनकी पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला, पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. कफील खान, उदय कुमार, चीफ फॉर्मासिस्ट गजानन जायसवाल, संजय त्रिपाठी, सुधीर के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था। ये सभी आरोपी अब जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed