{"_id":"5967777b4f1c1bb8308b45c2","slug":"141499953019-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में डूबने से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
Updated Thu, 13 Jul 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मधुपुर ।
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कोड़र नील कंठ गांव के तरैना नाले में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा बुधवार शाम सात बजे के करीब हुआ। बृहस्पतिवार सुबह नाले के किनारे मिले शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार शाम नाले के किनारे शौच के लिए गए कोड़र नीलकंठ निवासी श्रीराम (40) पैर फिसलने की वजह से डूब गए। कुछ महिलाओं ने श्रीराम को डूबता देखकर गांव में आकर सूचना दी। रात को गांव के लोगों ने खोजबीन की लेकिन बरसात तेज होने के कारण पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह नाले की झाड़ी में श्रीराम का शव मिला। प्रधान प्रतिनिधि देवानंद निषाद ने सूचना बड़हलगंज पुलिस को दी। मृतक की पांच बेटियां और दो बेटे हैं। हादसे के बाद परिवार सदमे में है।