फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नौ लाख की रकम बरामद

नौ लाख की रकम बरामद

Sun, 12 May 2019 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
नौ लाख की रकम बरामद
लखनऊ व नोएडा के ध्यानार्थ----
विज्ञापन


कांग्रेस नेता के पास से नौ लाख रुपये जब्त

फरेंदा विधानसभा से कांग्रेस से लड़ चुके हैं विधानसभा का चुनाव
नगर के एक होटल में शुक्रवार देर रात पुलिस ने मारा छापा
तीन आरोपियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में केस दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। नगर के एक होटल के दो कमरों में सदर पुलिस ने शुक्रवार देर रात छापा मारकर
नौ लाख रुपये नकद बरामद किया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में केस दर्ज पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों आरोपी कांग्रेसी नेता बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में यह रकम बांटने की फिराक में थे। बरामद रुपये को पुलिस ने साक्ष्य न होने के कारण जब्त कर लिया है। पकड़े गए तीन लोगों में एक महराजगंज जिले के फरेंदा विधानसभा से कांग्रेस से चुनाव भी लड़ चुका है।
विज्ञापन

एसओ सदर दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि देर रात टीम के साथ नगर के हाइड्रिल तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि नगर के एक होटल के दो कमरों में कांग्रेस पार्टी के तीन नेता ठहरे हैं, जो अपने पक्ष में वोट डलवाने के लिए मतदाताओं को रुपये बांटने के लिए रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ होटल में पहुंचकर पुलिस ने छापा मारा। होटल के कमरे से रकम के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान अभिषेक पटेल निवासी आदर्शपुरम त्रिवेणीनगर सीतापुर रोड लखनऊ व काजीनजम निवासी काजी रूधौली थाना कोतवाली बांसी के रूप में की गई। तलाशी के दौरान कमरे से छह लाख रुपये नकद बरामद हुआ। इसके बाद होटल के दूसरे कमरे की तलाशी ली गई तो कमरे में मौजूद व्यक्ति वीरेंद्र चौधरी निवासी सिंहपुर अयोध्या बरगदवा थाना पुरंदरपुर जिला महराजगंज के पास से तीन लाख बरामद हुए।

वीरेंद्र चौधरी कांग्रेस से महराजगंज के फरेंदा विधानसभा से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। बरामद रुपये के संबंध में साक्ष्य मांगा गया तो तीनों कोई साक्ष्य नहीं दिखा पाए। रुपये को जब्त कर लिया गया। तीनों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed