फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नमस्ते की, कार में बैठाया और लूट लिया

नमस्ते की, कार में बैठाया और लूट लिया

Wed, 20 Mar 2019 12:22 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Wed, 20 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
नमस्ते की, कार में बैठाया और लूट लिया
demo
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। कैंपियरगंज इलाके में कार सवार दो बदमाशों ने एसबीआई शाखा के सामने किसान को नमस्ते की, कार में बैठाया और फिर रास्ते में खुद को पुलिस वाला बताकर मुठभेड़ में गोली मारने की चेतावनी देकर डराया। बुजुर्ग ने खुद की जान बचाने की सिफारिश की तो बदमाश जेब में रखे 18 हजार रुपये लेकर एक घंटे बाद घर जाने की चेतावनी देते हुए रास्ते में उतारकर फरार हो गए। घटना से सहमे किसान की तबीयत खराब हो गई और फिर घरवालों को इसकी जानकारी हुई। इलाज कराने के साथ ही घरवालों ने थाने पर सूचना दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। 24 घंटे के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार की दोपहर दो बजे के करीब हुई है। मोहनाग निवासी विंध्याचल शर्मा कस्बा स्थित एसबीआई शाखा से रुपये निकालने गए थे। 16 हजार रुपये बैंक से निकालकर वह बाहर आए। वहां पर एक कार सवार पहले से खड़ा था और विंध्याचल को नमस्कार कर बेटी के गौना के बारे में पूछने लगा। बातों में उलझाकर बदमाश ने विंध्याचल को गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी के अंदर एक बदमाश पहले से बैठा था। बदमाश गाड़ी को थाने के करीब ले गए और बोले की गांजा बेचते हो, तुम्हारे ऊपर कार्रवाई होगी। इस पर विंध्याचल ने थाने न ले चलने की बात कही तो बदमाशों ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। फिर पिस्टल सटाकर गोली मारने की धमकी दी। गोली की बात सुनकर विंध्याचल डर गए। इसके बाद बदमाशों ने उनकी जेब से 18 हजार रुपये निकाल लिए। दो हजार उनके पास पहले से ही मौजूद था। इसके बाद विंध्याचल को रास्ते में गाड़ी से उतार दिया। चेतावनी दी कि एक घंटे से पहले घर जाओगे तो गोली मार देंगे। करीब एक घंटे बाद वह घर गए और फिर उनकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन

24 घंटे में दूसरी घटना

बड़हलगंज इलाके में सोमवार को एक किसान के साथ इस तरह की घटना हुई थी। किसान को भी बदमाशों ने बातों में उलझाकर कार में बैठा लिया था और फिर रुपये लुटने के बाद फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed