{"_id":"5bb51673867a557eca091ff1","slug":"131538594419-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहा दो साल का बच्चा लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खेल रहा दो साल का बच्चा लापता
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खोराबार। रामगढ़ताल चौकी के पास स्थित सूरैहिया गांव में घर के बाहर खेल रहा दो साल का बच्चा ऋषभ लापता हो गया। बुधवार की सुबह आठ बजे घरवालों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। चौकी पुलिस ने जांच शुरू करने के साथ ही थाने में केस दर्ज कराने को कहा लेकिन परिजन बच्चे की तलाश में तहरीर दिए बिना ही चले गए। पुलिस फोटो से बच्चे की तलाश कर रही है।
सूरैहिया निवासी धर्मपाल का दो साल का बेटा ऋषभ बुधवार को घर के बाहर खेल रहा था। धर्मपाल ने बताया कि सुबह आठ बजे के करीब कुछ लोग आए और बताया कि बच्चे को कोई महिला लेकर जा रही है।
वह बाहर भागे लेकिन बच्चा नहीं मिला। धर्मपाल की सूचना पर पुलिस भी बच्चे को खोजने में लग गई। परिजन रिश्तेदारों के अलावा सगे-संबंधियों के घर पर बच्चे की तलाश कर रहे हैं। बुधवार की देर रात तक बच्चे का पता नहीं चल पाया। पुलिस का कहना है कि बच्चे के परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। धर्मपाल मजदूरी करके परिवार चलाते हैं।