{"_id":"5a2d43724f1c1b4e718b84a9","slug":"131512915826-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की तीन बाइक के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की तीन बाइक के साथ एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 10 Dec 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां के जीरो प्वाइंट के पास पुलिस ने चोरी के वाहन के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पकड़े जाने के बाद पुलिस ने शख्स से सख्ती से पूछताछ की तो इसकी निशानदेही पर चोरी की दो और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस इससे इसके साथियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस को इस कुछ और लोगों के नाम भी पता चले हैं।
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि एसपी नार्थ गणेश साहा और सीओ कैंपियरगंज आशुतोष कुमार को मुखबिर से सहजनवां इलाके में शातिर के आने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने सहजनवां के जीरो प्वाइंट के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी। तभी एक शख्स बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर चेकिंग की तो उसके पास गाड़ी के कागजात नहीं थे। जांच के दौरान पता चला कि बाइक चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी की दो और मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी दी।
पुलिस ने उसकी निशानदेही से दो और बाइक बरामद कर ली है। पकड़े गए शख्स की पहचान बांसगांव के कौड़ीराम टेगरी निवासी उमाशंकर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अशोक वर्मा, अवधेश प्रसाद सिंह, शैलेंद्र सिंह यादव, सिपाही सुभाष यादव, विनोद यादव, कमाल अहमद शामिल थे।