{"_id":"5a119d6d4f1c1baf678bc96c","slug":"131511103853-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के लिए नहीं हुई थी बुजुर्ग गुलजार की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के लिए नहीं हुई थी बुजुर्ग गुलजार की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 19 Nov 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर के झरना टोला में बुजुर्ग गुलजार निषाद की हत्या की जांच में जुटी पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। रविवार को घर पहुंचे पूर्व सैनिक जोगिंदर ने घर में लूट या चोरी होने से इंकार किया है। हालांकि पुलिस पहले से ही इसी ओर जांच कर रही थी कि हत्या के बाद लूट दिखाने की कोशिश की गई है। पुलिस को हत्या के पीछे कुछ करीबियों पर भी संदेह है। वह स्मैकियों और जुआरियों पर भी शक जता रही है।
झरना टोला में गुलजार निषाद की शुक्रवार रात गमछे से गला कसकर हत्या कर दी गई थी। जांच करने पुलिस पहुंची तो घर का सामान बिखरा हुआ था। हालांकि पुलिस ने लूट के इरादे से हत्या होने से इंकार किया था, मगर उनके बेटे जोगिंदर के बाहर होने की वजह से इसकी सही जानकारी नहीं हो पाई थी। हत्या की सूचना पाकर तीर्थ यात्रा पर गए जोगिंदर रविवार को लौटे और घर में सामान सुरक्षित होने की बात बताई। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हर बिंदु पर काम कर रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।