फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तीन चोर गिरफ्तार, चोरी का पर्दाफाश

तीन चोर गिरफ्तार, चोरी का पर्दाफाश

Sun, 17 Sep 2017 08:47 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
तीन चोर गिरफ्तार, चोरी का पर्दाफाश

विज्ञापन
चिलुआताल।
इलाके के भगवानपुर दुर्गा मंदिर के पास चोरी की योजना बना रहे तीन चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से दो चोर भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। एसपी नार्थ गणेश शाह ने बताया कि पकड़े गए चोरों की पहचान करीम नगर निवासी प्रदीप यादव, संदीप निषाद, जोखू निषाद के रूप में हुई है। पूछताछ में चोरों ने भगवानपुर निवासी मुन्ना निषाद के घर चोरी की बात कबूल की। चोरों के पास से दो मोबाइल फोन, 5520 रुपये नकद बरामद हुए। टीम का मुखिया टुनटुन निषाद भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसके घर फर्टिलाइजर में दबिश देकर चोरी का माल बरामद किया। जांच में पता चला कि टुनटुन रेकी करता था और अन्य साथी चोरी को अंजाम देते थे। एसएसपी ने चोरों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। टीम में एसओ राणा देवेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज अवधेश उपाध्याय, एसआई श्याम मोहन, कांस्टेबल राकेश दिवेदी, कांस्टेबल नागेंद्र सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed