फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जेल से संजय यादव ने मांगी थी डॉक्टर से रंगदारी

जेल से संजय यादव ने मांगी थी डॉक्टर से रंगदारी

Tue, 04 Jul 2017 07:43 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
जेल से संजय यादव ने मांगी थी डॉक्टर से रंगदारी

विज्ञापन
गोरखपुर।
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह के रिश्तेदार और सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शिव शंकर शाही से जेल में बंद शातिर लुटेरे संजय यादव ने रंगदारी मांगी थी। मोबाइल टॉवर की लोकेशन और वायस रिकॉर्ड से इसकी तस्दीक हुई है। मंगलवार को दो बार पुलिस टीम ने जेल पहुंचकर पड़ताल की है। एसएसपी आरपी पांडेय ने भी जेल में इस बाबत संजय से पूछताछ की। पुलिस ने रंगदारी वसूलने वाले एक संदिग्ध को भी गोला से हिरासत में लिया है। उधर, डॉ. शिव शंकर शाही की तहरीर पर कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कर लिया है।
डॉ. शिव शंकर शाही के पास तीन दिन लगातार फोन आए थे। फोन करने वाले ने खुद को जेल में बंद एक अपराधी बताते हुए 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। इससे पहले गोला के एक स्वर्ण व्यापारी और बेलीपार के कपड़ा व्यापारी के मोबाइल फोन पर भी रंगदारी के लिए फोन आया था। पहले तो पुलिस इसे शरारती तत्व की हरकत मान रही थी, लेकिन डॉक्टर के पास फोन आने के बाद जब शासन स्तर से सख्ती हुई तब पुलिस ने जांच पड़ताल तेज की। पुलिस की जांच में सामने आया है कि फोन करने वाला कोई और नहीं बल्कि जिले का शातिर लुटेरा संजय यादव है। वह पिछले कुछ महीनों से इसी काम में लगा है और एक डॉक्टर से रंगदारी वसूल भी चुका है।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार की देर शाम एसएसपी आरपी पांडेय ने जेल पहुंचकर संजय व कुछ अन्य अपराधियों से पूछताछ की। एसएसपी पूरी रिपोर्ट तैयार कर संजय यादव को पश्चिम के किसी जनपद के जेल में भेजने की कवायद कर रहे हैं। एसएसपी का कहना है कि संजय गोला इलाके का रहने वाला है। यहां उसके कई संपर्क सूत्र हैं जिनके जरिये वह वसूली कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेल में बंद एक अपराधी ने रंगदारी मांगी है। पुलिस जांच कर रही है। मोबाइल लोकेशन और वायस रिकॉर्ड से जेल से रंगदारी मांगने की बात साफ हो चुकी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा। रंगदारी वसूलने वालों की भी तलाश की जा रही है। जल्द उनकी भी गिरफ्तारी होगी।
- आरपी पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed