फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बसपा नेत्री से लूट की कोशिश, पकड़ा गया

बसपा नेत्री से लूट की कोशिश, पकड़ा गया

Fri, 06 Jul 2018 12:56 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 06 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
बसपा नेत्री से लूट की कोशिश, पकड़ा गया
क्राइम - फोटो : demo
पादरी बाजार। शाहपुर थाना क्षेत्र के असुरन चौक के पास कार सवार बसपा नेत्री दुलारी देवी से सोने की चेन लूटने की कोशिश की। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने बाइक सवार युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी काली मंदिर शाहपुर निवासी बसपा नेत्री दुलारी देवी ननद को डॉक्टर से दिखाने कार से शहर आई थीं। वापस आते समय असुरन चौराहे पर पल्सर सवार दो युवकों ने कार पर ठोकर मार दी। बसपा नेत्री ने कार चालक को आगे बढ़ने को कहा, जिस पर दोनों युवक कार के आगे बाइक खड़ा कर अपशब्द कहते हुए नेत्री के गले से सोने का चेन खींचने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने युवकों की नीयत भांपकर विवाद पर ध्यान न देते हुए चालक को घर चलने को कहा। बाइक सवार युवक कार का पीछा करते हुए नेत्री के घर तक पहुंच गए। घर पहुंचने पर दुलारी देवी शोर मचाने लगीं। जिस पर आसपास के लोग एकत्र होकर दोनों युवकों को मारने लगे। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में युवक की पहचान सोनू विश्वकर्मा व आकाश गुप्ता निवासी जटेपुर काली मंदिर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed