{"_id":"5b16f0f14f1c1bae6e8b67a0","slug":"121528230129-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी दफ्तर में महिला ने खुदकुशी की कोशिश की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीजी दफ्तर में महिला ने खुदकुशी की कोशिश की
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
गोरखपुर। पुलिस की कार्यप्रणाली से आजिज कुशीनगर की उर्मिला देवी (55) ने मंगलवार की दोपहर एडीजी दफ्तर परिसर में खुदकुशी की कोशिश की। उर्मिला ने जैसे ही अपने ऊपर केरोसिन डाला हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस वालों ने उनके हाथों से माचिस छीनी और कार्यालय में बैठाया। शोर सुनकर एडीजी दावा शेरपा भी दफ्तर से बाहर आ गए और प्रकरण की जानकारी लेने के बाद जांच का आदेश दिया।
कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के सुमाटाड़ गांव की उर्मिला ने बताया कि उसके पति वेगलाल कोआपरेटिव में कुर्की अमीन हैं। उसका आरोप है कि वेगलाल का अपनी भाभी से अनैतिक संबंध है। उन्होंने उसे घर से निकालकर डेढ़ बीघा खेत भी भाभी को दे दिया। उस समय उर्मिला फरियाद लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने रहने के लिए झोपड़ी डलवा दी। एकलौते बेटे संतोष के साथ झोपड़ी में रह रही उर्मिला ने आरोप लगाया कि 11 मार्च को वेगलाल चार-पांच लोगों के साथ आया और मारपीट के बाद हत्या की धमकी देकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से ही वह पिपराइच स्थित अपने मायके में रहती है। घर और जमीन वापस कराने की फरियाद लेकर कई बार थाने गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की एसपी कुशीनगर को इसकी भी जांच का निर्देश दिया गया है।
: दावा शेरपा, एडीजी